E-Paperदेशयूपीराज्य

निज़ामाबाद: बीती रात निजामाबाद कस्बा स्थित महादेव घाट पर बने, यज्ञ मंडप में अज्ञात लोगों द्वारा लगाई गई आग, मंडप जलकर हुआ भस्म

आजमगढ़। जनपद के निजामाबाद नगर पंचायत के तमसा नदी के किनारे स्थित पातालपुरी महादेव मंदिर की यज्ञशाला मंडप में अराजक तत्वों ने दूसरी बार आग लगा दी। इस घटना से हिंदू आस्था को काफी ठेस पहुंचाई गई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
बताते चलें कि पातालपुरी महादेव मंदिर हिंदू आस्था का प्रमुख स्थल माना जाता है। सोमवार और शनिवार को हजारों श्रद्धालु वहां पर पूजा करने आते हैं। वर्ष 2017 से निरंतर यहां एक बड़े यज्ञ का आयोजन होता आ रहा है, जिसमें स्थानीय लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। यज्ञ मंडप का निर्माण महादेव घाट पर किया गया था, जिसमें पहली बार 2017 में आग लगाई गई थी। इस बार फिर 13 जून, 2024 को यज्ञ का आयोजन किया गया था, बीती रात अराजक तत्वों ने यज्ञ मंडप को जला दिया, जिससे मंडप पूरी तरह राख में बदल गया। इस घटना के बाद आस्था से जुड़े लोगों में निराशा है और उन्होंने पुलिस प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। यज्ञ समिति के सदस्यों ने थाना निजामाबाद में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की अपील की है। थानाध्यक्ष हीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!